कोरोना त्रासदी पर साझा काव्य संकलन
कोरोना वायरस ने पूरे विश्व पर खतरा पैदा कर दिया है। विश्वभर के डॉक्टर, वैज्ञानिक कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं। सारा विश्व कोरोना के आतंक की तबाही की जद में आ चुका है। धीरे-धीरे कोरोना एक महामारी का रूप धारण करता जा रहा है। भारत सरकार ने युद्धस्तर पर कोरोना वायरस से बचाव व जानकारी देने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है। जिस समय कोरोना का आतंक शुरू हुआ था, उस समय हमारे भारत में बसन्त ऋतु का मौसम था या यों कहें कि अभी चल रहा है। इस मौसम में अधिकतर सामान्य खाँसी, जुकाम होना आम बात है और कोरोना वायरस के प्रारम्भिक लक्षण भी खाँसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द आदि हैं। लेकिन हमें भयभीत होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सामान्य खांसी, जुकाम कोरोना नहीं होता। कोरोना वायरस की चपेट में हम तभी आ सकते हैं जब सीधे कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति, वस्तु के सम्पर्क में बगैर सुरक्षा उपकरणों के आते हैं। हमें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज़ करना चाहिए। नंगे हाथों से किसी व्यक्ति, वस्तु को नहीं छूना चाहिए। मुँह पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। बाहर की खाने पीने वाली अधिकांश पेय खाद्य सामग्री का प्...